

किरायेदार हो या मकान मालिक
अब हर कदम पर सुकून और भरोसा !
Lugar.in
आपकी पसंद हमारा ठिकाना
Premium Service


Lugar.in को जानिए
Lugar.in एक आधुनिक प्लेटफॉर्म है जो आपके रेंटल, लीजिंग और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को बहुत सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद करता है। हम दो मुख्य रूपों में काम करते हैं
प्योर प्रॉपर्टी मैनेजमेंट: अगर आप सिर्फ अपनी प्रॉपर्टी की देखभाल और मेंटेनेंस हमसे करवाना चाहते हैं, तो हम अलग से आपकी प्रॉपर्टी की पूरी व्यवस्था और रख-रखाव संभालते हैं।
रेंटल + वैल्यू-ऐड सर्विस: यदि आप रेंटल सेवा लेते हैं, तो हम उसके साथ वैल्यू-ऐड के रूप में प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और मेंटेनेंस को भी जोड़ देते है ताकि आपको एक ही जगह पूरी सुविधा मिल सके।


हमारा उद्देश्य
झंझट-मुक्त सफर: हमारा मुख्य उद्देश्य पर्दे के पीछे रहकर पूरी व्यवस्था को इस तरह सुव्यवस्थित करने का प्रयास करना है, जिससे आपका अनुभव आरामदायक बन सके।
प्रॉपर्टी की निश्चिंतता: हम आपकी प्रॉपर्टी की सुरक्षा व रख- रखाव का पूरा ध्यान रखते हैं ताकि मकान मालिक हमेशा पूरी तरह आश्वस्त रह सकें।
सुकून भरा आशियाना: किराएदार बिना किसी रोज़-रोज़ के संकोच या हस्तक्षेप के अपने आशियाने में सुकून से समय बिता सकें।
शानदार तालमेल: दोनों पक्षों के बीच हमेशा एक पारदर्शी और सम्मानजनक व्यवहार बना रहे—इसी काम को सहज बनाना हमारा लक्ष्य है


Lugar.in को ही क्यों चुनें?
लोकल ब्रोकर नहीं, एक ग्लोबल विज़न: हम कोई पारंपरिक या कामचलाऊ लोकल रेंटल ब्रोकर नहीं हैं, और न ही हमारी तुलना उनसे की जा सकती है। आज भले ही हम इस सफर की शुरुआत स्थानीय (Local) स्तर से कर रहे हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य बहुत जल्द इसे वैश्विक (Global) ऊंचाइयों तक ले जाना है। हम एक बड़े और आधुनिक विज़न के साथ काम कर रहे हैं।
कानूनी उलझनों से सुरक्षा का प्रयास: रेंटल मार्केट में आने वाले कानूनी विवादों और समस्याओं को हम पहले से ही भांपने का प्रयास करते हैं और उनका समाधान पहले से तैयार रखते हैं। हमारा लक्ष्य यही रहता है कि आपको कानूनी दिक्कतों का सामना न करना पड़े या यह कम से कम हो, इसीलिए हमारा नाम Lugar.in Leasing solutions है।
पूरी पारदर्शिता, कोई छिपाव नहीं: हमारे प्लेटफॉर्म पर हर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है। यहाँ कोई भी चीज़ छिपी नहीं रहती, जिससे दोनों पक्षों के बीच हमेशा एक सच्चा भरोसा बना रहता है।
सिर्फ मिलाना नहीं, अंत तक साथ निभाना: हमारा काम केवल मकान मालिक और किराएदार को आपस में मिलवाकर हट जाना नहीं है। हम शुरुआत से लेकर सफर के अंत तक हर कदम पर व्यवस्थाओं में आपके साथ खड़े रहने का प्रयास करते हैं।
घर को घर समझना : प्रॉपर्टी मैनेजमेंट में हम सिर्फ मैनेजमेंट नहीं करते, बल्कि आपकी प्रॉपर्टी को अपने खुद के घर की तरह सहेजने और संभालने की कोशिश करते हैं। आपके जज्बातों और मेहनत की कमाई का सम्मान हमारे लिए सबसे ऊपर है।
शुरुआत कैसे करें?
Lugar.in की सेवाओं का लाभ उठाना बेहद आसान है। आप नीचे दिए गए तीन सरल तरीकों में से किसी भी एक ज़रिए से हमसे जुड़ सकते हैं
कॉल या व्हाट्सएप
त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सीधे हमारे नंबर पर कॉल करें या व्हाट्सएप पर अपनी सुविधा अनुसार मैसेज भेजें। हमारी टीम तुरंत आपकी मदद करेगी।
वेबसाइट फॉर्म
वेबसाइट पर केवल अपना नाम और ईमेल एड्रेस दर्ज करें। आपकी निजता का सम्मान करते हुए हमारी टीम आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क करेगी।
अपनी विशेष आवश्यकताओं या प्रॉपर्टी से जुड़ा विवरण हमें सीधे हमारे आधिकारिक ईमेल पर भेजें। हम जल्द से जल्द समाधान के साथ लौटेंगे।
ईमेल के द्वारा

आज ही जुड़ें
Lugar.in के साथ अनुभव करें रेंटल और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट का एक नया प्रीमियम सफर।
Disclaimer
image on this website are ai-generated or sourced from platforms believed to be free for use .no copyright infringement is intended.
under no circumstances shall we be liable for any monetary claims, royalty fees, or compensation. if you are the rightful owner of any image, please contact us at support@lugar.in . we reserve the sole right to review and remove the content promptly at our discretion.
